फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election results have been like a cricket match

क्रिकेट मैच की तरह रहे हैं चुनाव के नतीजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Election results have been like a cricket match
हल्द्वानी। विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर कांटे की टक्कर हो चुकी है। इसमें क्रिकेट के मैच जैसा रोमांच रहा है। बहुत कम अंतर पर हार-जीत हुई है। वहीं, प्रत्याशियों ने बड़े अंतर पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

बात पिछले विधानसभा चुनाव की जाए तो लोहाघाट सीट पर भाजपा के पूूरन सिंह फर्त्याल और कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें हार-जीत का अंतर 148 वोट का था। इसमें पूरन सिंह फर्त्याल जीते। जागेश्वर सीट पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस सीट पर कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल और भाजपा से सुभाष पांडे प्रत्याशी थे। गोविंद कुंजवाल को 24132 वोट मिले, जबकि सुभाष पांडे को 23733 वोट मिले। हार- जीत का अंतर महज 399 वोट का रहा था। सोमेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी को 710 वोट से हराया था। इस चुनाव में रेखा आर्या को 21780 और राजेंद्र बारोकोटी को 21070 वोट मिले थे। गंगोलीहाट सीट पर मीना गंगोला ने कांग्रेस के नारायण राम को 805 वोट के अंतर से हराया था।
विज्ञापन

बड़ी जीत भी दर्ज हुई
हल्द्वानी। पिछले विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों ने बड़ी जीत भी हासिल की थी। सितारगंज सीट पर भाजपा के सौरभ बहुगुणा और कांग्रेस की मालती विश्वास के बीच मुकाबला था। सौरभ बहुगुणा को चुनाव में 50597 वोट मिला, जबकि मालती विश्वास को 22147 वोट मिला था। सौरभ बहुगुणा ने 28450 वोट से जीत मिली थी। नैनीताल जिले की बात करें तो लालकुआं विधानसभा सीट पर नवीन दुम्का को बड़ी जीत मिली थी। चुनाव में नवीन दुम्का को 44293 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को 17185 वोट मिले थे। 27108 वोट से जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed