{"_id":"61e5daf6435e1f390952c6b0","slug":"election-results-have-been-like-a-cricket-match-haldwani-news-hld4512450156","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच की तरह रहे हैं चुनाव के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच की तरह रहे हैं चुनाव के नतीजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर कांटे की टक्कर हो चुकी है। इसमें क्रिकेट के मैच जैसा रोमांच रहा है। बहुत कम अंतर पर हार-जीत हुई है। वहीं, प्रत्याशियों ने बड़े अंतर पर जीत हासिल की है।
बात पिछले विधानसभा चुनाव की जाए तो लोहाघाट सीट पर भाजपा के पूूरन सिंह फर्त्याल और कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें हार-जीत का अंतर 148 वोट का था। इसमें पूरन सिंह फर्त्याल जीते। जागेश्वर सीट पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस सीट पर कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल और भाजपा से सुभाष पांडे प्रत्याशी थे। गोविंद कुंजवाल को 24132 वोट मिले, जबकि सुभाष पांडे को 23733 वोट मिले। हार- जीत का अंतर महज 399 वोट का रहा था। सोमेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी को 710 वोट से हराया था। इस चुनाव में रेखा आर्या को 21780 और राजेंद्र बारोकोटी को 21070 वोट मिले थे। गंगोलीहाट सीट पर मीना गंगोला ने कांग्रेस के नारायण राम को 805 वोट के अंतर से हराया था।
बड़ी जीत भी दर्ज हुई
हल्द्वानी। पिछले विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों ने बड़ी जीत भी हासिल की थी। सितारगंज सीट पर भाजपा के सौरभ बहुगुणा और कांग्रेस की मालती विश्वास के बीच मुकाबला था। सौरभ बहुगुणा को चुनाव में 50597 वोट मिला, जबकि मालती विश्वास को 22147 वोट मिला था। सौरभ बहुगुणा ने 28450 वोट से जीत मिली थी। नैनीताल जिले की बात करें तो लालकुआं विधानसभा सीट पर नवीन दुम्का को बड़ी जीत मिली थी। चुनाव में नवीन दुम्का को 44293 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को 17185 वोट मिले थे। 27108 वोट से जीत मिली थी।