फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election in nainital

दो राउंड में ही बढ़त ले पाए संजीव, शेष में सरिता ही रही आगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Election in nainital
नैनीताल। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर कांग्रेस की सरिता आर्या को हराने वाले संजीव आर्य इस बार के चुनाव में मात्र दो राउंड की मतगणना में ही बढ़त बना सके। अन्य राउंड की मतगणना में सरिता ने बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्थित एमबी कालेज में हुई मतगणना के दौरान नैनीताल विधानसभा सीट के लिए कुल 12 राउंड की मतगणना हुई थी। इसमें पहले राउंड से लेकर छठे राउंड तक और उसके बाद नौवें राउंड से बारहवें राउंड तक सरिता को ही ज्यादा वोट मिले। सातवें और आठवें राउंड में संजीव ने सरिता से मामूली बढ़त बनाई। राउंड दर राउंड परिणाम आने के साथ ही सरिता की जीत भी सुनिश्चित होती गई। इधर निर्वाचन आयोग की ओर से बूथवार जारी मतगणना के नतीजों पर नजर डालें तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में सौ बूथों पर भाजपा को सबसे अधिक वोट मिले जबकि केवल 44 बूथों पर ही कांग्रेस भाजपा से आगे रही।
विज्ञापन

घर के बूथ से पचास फीसदी वोट ले गई सरिता
नैनीताल। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या को उनके घर भूमियाधार स्थित बूथ से 449 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के संजीव आर्य को यहां 290 वोट मिले। इस बूथ में कुल 825 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके अलावा आप के हेम आर्या को 65, बसपा के राजकमल सोनकर को 12 और उक्रांद के ओम प्रकाश को नौ वोट ही प्राप्त हुए। इस बार के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य का नाम नैनीताल विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं था जिस कारण वह यहां मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed