फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election in Nainital

सरिता की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Election in Nainital
नैनीताल/भवाली/ज्योलीकोट/गरमपानी। विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट में भाजपा की प्रत्याशी सरिता आर्या की जीत के बाद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं नैनीताल में जश्न मनाया। हल्द्वानी में चल रही मतगणना के सभी चरण पूरे होने से पूर्व ही नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाना शुरू कर दिया। वहीं अबीर गुलाल उड़ाकर और पटाके फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नैैैैनीताल सीट से सरिता आर्या की जीत से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न का आगाज कर दिया था। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन मेहरा, विक्की वर्मा, हिमांशु जोशी, नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या के बृहस्पतिवार को जीत हासिल करने के बाद ज्योलीकोट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर भाजपा की जीत के साथ चुनावी होली मनाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी आदि मौजूद रहे। भवाली में सरिता आर्य के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सरिता आर्य के साथ नगर क्षेत्र में जलूस निकाल मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट, प्रकाश आर्य, सुनील कुमार, शिवांशु जोशी, भावना मेहरा, नंद किशोर पांडे, त्रिवेंद्र साह, पवन भाकुनी, नरेश पांडे, प्रगति जैन, वर्षा आर्या आदि थे। जबकि गरमपानी में भाजपाइयों ने सरिता आर्य की जीत पर गरमपानी, खैरना और सुयालबाड़ी बाजार तक विजय जलूस निकाल खुशी जाहिर की। इस दौरान रमेश सुयाल, नीरज बिष्ट, पंकज पंत, नरेंद्र बिष्ट, अर्जुन नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed