फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election in Lalkua

लालकुआं सीट से जीतने के बाद डॉ. मोहन बिष्ट ने विजय जुलूस निकालकर जताया जनता का आभार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Election in Lalkua
हल्दूचौड़/चोरगलिया/लालकुआं। लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करारी हार का स्वाद चखाने वाले भाजपा प्रत्याशी डॉ. मोहन बिष्ट ने विजय जुलूस निकाला। बिष्ट समर्थकों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

डॉ. बिष्ट के आवास पर समर्थक भारी संख्या में एकत्र हुए ढोल नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जबरदस्त मोदी लहर देखने को मिली। जिसका परिणाम लालकुआं विधानसभा सीट समेत अन्य पर दिखाई पड़ा। देर शाम डॉ. बिष्ट और उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस हल्दूचौड़ होते हुए लालकुआं, बिंदुखत्ता और श्रमिक कालोनी में गया। इस दौरान इंदर सिंह बिष्ट, राजेंद्र अधिकारी, हरीश बिरखानी, हेमंत नरूला, दीवान सिंह बिष्ट, चौधरी सर्वदमन सिंह, राजकुमार सेतिया, संजीव शर्मा, प्रेम नाथ पंडित, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट, तारा पांडे, राज लक्ष्मी पंडित, बॉबी संभल आदि थे। गौलापार और चोरगलिया के बाजार में भी विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रकाश बेलवाल, टीकम देवपा, कमल दुर्गापाल, हेमू बजेठा, पंकज वर्मा, विक्रम सिंह, नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed