{"_id":"622a57d0db32f867f811aad9","slug":"election-in-haldwani-haldwani-news-hld456066165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं से केवल दो महिलाएं विधानसभा पहुंचेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं से केवल दो महिलाएं विधानसभा पहुंचेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इस बार कुमाऊं से महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या पिछली बार की तुलना में कम होगी। चुनाव में केवल दो महिला प्रत्याशी ही जीत सकी हैं।
पिछले साल के चुनाव की बात करें तो नैनीताल जिले की हल्द्वानी विधानसभा सीट से डॉ. इंदिरा हृदयेश, सोमेश्वर से रेखा आर्या, गंगोलीहाट से मीना गंगोला और पिथौरागढ़ सीट पर हुए उप चुनाव में चंद्रा पंत ने जीत हासिल की थी। इस बार के चुनाव में केवल नैैनीताल विधानसभा सीट से सरिता आर्या और सोमेश्वर सीट से रेखा आर्या ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने कुमाऊं में केवल रुद्रपुर सीट से मीना शर्मा का टिकट दिया था, वह चुनाव नहीं जीत सकी।
राज्य बनने के बाद कुमाऊं मंडल से सात महिला ही विधानसभा पहुंची हैं। इनमें डॉ. इंदिरा हृदयेश, अमृता रावत, सरिता आर्या, रेखा आर्या, चंद्रा पंत, मीना गंगोला और बीना महाराना शामिल थीं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत कहते हैं कुमाऊं मंडल से भाजपा से दो और गढ़वाल मंडल से ऋतु खंडूरी (कोटद्वार), रेनू बिष्ट (यमकेश्वर), देहरादून कैंट से सविता कपूर और केदारनाथ सीट से शैलारानी रावत ने जीत हासिल की है।