फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election. campaign. student. government. formed

Nainital News: चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, अब छात्रों की बनेगी सरकार

Sun, 29 Oct 2023 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Election. campaign. student. government. formed
गौलापार महाविद्यालय में छात्र संघ के विभिन्न पदों पर एबीवीपी ने प्रत्याशी घोषित किए। 
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव होने में नौ दिन ही शेष बचे हैं। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी तीन और एनएसयूआई सिर्फ एक पद पर लिए संघर्ष करती दिख रही है। महिला महाविद्यालय में एबीवीपी ने नौ और एनएसयूआई ने छह पदों पर प्रत्याशी उतारे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई फिलहाल मैदान में नहीं है लेकिन एबीवीपी के प्रत्याशी सूरज रमोला के विपक्ष में निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी खड़े हैं। विवि प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी से गौरव कांडपाल और एनएसयूआई से सुजल सचिन आमने-सामने हैं। सांस्कृतिक सचिव पद पर एबीवीपी ने दिया पंगच्वाड़ी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अतिरिक्त सभी पदों पर निर्दलीय उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमन बिष्ट, अशोक बोरा, शोभित कुमार, चेतन बिष्ट, शिवम शर्मा और अयाज अहमद दावेदारी कर रहे हैं। सचिव पद के लिए कमल बोरा और दीपक पलड़िया, कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ बिष्ट, रितिक साहू और शमी कुरैशी, उपसचिव पद पर मुकुल प्रताप और विवेक मिश्रा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर मानसी जोशी, कविता बोरा और गुड़िया बिष्ट दावेदारी कर रहीं हैं। महिला महाविद्यालय में छह पदों पर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच चुनावी संघर्ष है। एबीवीपी से उपाध्यक्ष प्रत्याशी मानसी बिष्ट, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी पूजा पाठक और कॉमर्स संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी हिमानी गोस्वामी के खिलाफ एनएसयूआई का कोई प्रत्याशी फिलहाल मैदान में नहीं है।
विज्ञापन






महिला महाविद्यालय में इन पदों पर एनएसयूआई और एबीवीपी आमने-सामने

पद एनएसयूआई प्रत्याशी एबीवीपी प्रत्याशी

अध्यक्ष अस्था तेजवानी प्रीती स्यूनरी
सचिव मानसी प्रकाश निकिता जोशी

उपसचिव टीना कांडपाल सौम्या गड़िया
कोषाध्यक्ष शैल खनायत हर्षिता गुरुरानी
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हिमानी धामी साक्षी टम्टा

सांस्कृतिक सचिव ज्योति पडियार गीतांजलि बेलवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed