फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly woman dies during treatment in STH

एसटीएच में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies during treatment in STH
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला का शव मोर्चरी में रखा गया है और कोविड 19 की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

महिला को चार दिन पहले ऊधमसिंह नगर निवासी 63 वर्षीय महिला को सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया होने के कारण एसटीएच में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि महिला को श्वसन तंत्र फेल हो गया था और ब्लड प्रेशर भी काफी कम था। बताया कि शव को मोर्चरी में रखा है और कोविड 19 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर शव परिजनों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि एसटीएच में कोविड 19 के 124 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जबकि 28 को आइसोलेशन में रखा हैं और छह पॉजिटिव एवं 15 संदिग्ध की हालत काफी गंभीर है। दूसरी ओर कोरोना से जंग जीतने पर आज 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। मरीजों की उम्र 16 से 55 वर्ष के बीच है। अभी तक एसटीएच से कुल 348 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाएं ग्राउंड फ्लोर से मरीज को भर्ती कराकर लौट जाएंगी
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में अब आशाएं मरीज को ग्राउंड फ्लोर में भर्ती कराने के बाद लौट जाएंगी। महिला अस्पताल में आने वाले गर्भवती महिलाएं अगर खांसी, जुकाम या बुखार से पीड़ित होंगी तो उनको अलग आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।
आशाएं गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए लेकर आती हैं। साथ ही भर्ती कराने से लेकर अस्पताल के अन्य हिस्सों में जाती हैं। गर्भवती महिलाओं के लगातार पॉजिटिव मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। आशाएं गर्भवती महिलाओं का भर्ती कराने के साथ ही वार्ड, आपरेशन थियेटर या अस्पतला के अन्य स्थानों पर भी जाती हैं। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी ने कहा कि आशाओं से कहा गया है कि महिलाओं को ग्राउंड फ्लोर पर भर्ती कराने के बाद अपना नाम दर्ज कराकर लौट जाएं। बताया कि आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड भी आज से शुरू हो गया है। इसमें ऐसी महिलाओं को रखा जाएगा जिनकी कोविड 19 की रिपोर्ट न आई हो या फिर जिनको खांसी, जुकाम या बुखार हो।

महिला अस्पताल में शुरू हुई ओटी, तीन ऑपरेशन हुए
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में आज से ओटी (आपरेशन थियेटर) फिर शुरू हो गई। आज ओटी में तीन प्रसव हुए। बता दें कि बृहस्पतिवार को ओटी को सैनिटाइज करने और डिसइंफेक्ट करने के लिए बंद किया था। ओपीडी बंद नहीं हुई थी और मरीज देखे जा रहे थे। अस्पताल की सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी ने बताया कि ओपीडी में मरीज देखे जा रहे हैं और आज तीन आपरेशन भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed