फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight year old girl molested in haldwani

Haldwani: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, रोते हुए घर पहुंची मासूम; मां को बताई घटना; अधेड़ गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 11:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Mar 2025 11:47 AM IST
सार

हल्द्वानी से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के पास खेल रही बच्ची से अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी फाइनेंस कर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Eight year old girl molested in haldwani
बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में एक घर के पास खेल रही बच्ची से अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी फाइनेंस कर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी आठ साल की बेटी कक्षा तीसरी की छात्रा है। बीते रविवार को बेटी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इस बीच 58 वर्षीय नवनीत गोयल वहां पहुंचा और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। वह उसे गलत तरीके से छू रहा था। घटना से डरी-सहमी बच्ची रोते हुए घर पहुंची।

विज्ञापन


परिजनों ने रोने का कारण पूछा तो उसने आरोपी की गलत हरकतों के बारे में बताया। इस पर पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। पुलिस ने आननफानन मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। आरोपी पूर्व में भी छेड़छाड़ की घटना कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed