{"_id":"61a70e30810443293c48d988","slug":"eight-new-corona-patients-found-in-the-district-haldwani-news-hld44620911","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के आठ नए रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के आठ नए रोगी मिले
विज्ञापन
हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस कर्मियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। अमर उ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले में मंगलवार को कोरोना के नौ नए रोगी मिले हैं, जिनमें चार पुलिस कर्मी और एक छात्र रामनगर से हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग का काम तेज किया है। जिले में व्यापक स्तर पर पुलिस कर्मियों की जांच हुई है। दो हजार से अधिक टेस्ट (एंटीजन, ट्रूूनेट और आरटीपीसीआर) हुए हैं।
कोरोना केस की संख्या बीते दिनों से बढ़ रही है। एक सप्ताह में 18 कोरोना के नए रोगी मिल चुके हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के सात नए रोगी मिले थे। मंगलवार को नौ नए रोगी मिले हैं। इनमें रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल आदि जगहों के रोगी हैं।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि मंगलवार को 2036 लोगों की कोरोना जांच की गई हैं। इसमें एंटीजन के 1389, आरटीपीसीआर 668 और ट्रूूनेट से 10 जांच हुईं। हल्द्वानी में कोतवाली और थानों में पुलिस कर्मियों की जांच की गई। हल्द्वानी में 454 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि जिले में नौ कोरोना रोगी मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है, उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-
स्वास्थ्य विभाग संसाधन बढ़ाने में जुटा
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर संसाधनों को बढ़ाने में लगा है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि बेस अस्पताल में चार आईसीयू बेड थे, यहां पर नौ और (कुल 13) आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं। यह आईसीयू स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित होना है। पहले बीडी पांडे में चार आईसीयू बेड की क्षमता विकसित की गई थी, यहां पर एक बेड और बढ़ाया जा रहा है। रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में पांच पीडियाट्रिक्स आईसीयू तैयार करने की योजना पर काम चल रहा है।
प्रदेश की सीमा पर रैंडम होगी जांच
हल्द्वानी। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि टांडा बार्डर आदि जगहों पर रैंडम जांच की जाएगी। इसी तरह नैनीताल समेत अन्य पर्यटन स्थल पर भी रैंडम सैलानियों की जांच होगी। बताया कि जिन रोगियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, उनके सैंपल देहरादून जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।