फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight CCTV cameras installed in the city

शहर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Eight CCTV cameras installed in the city
रामनगर के कोटद्वार रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाते कोतवाल अबुल कलाम व उनके साथ विधायक प्रतिनिधि मदन ? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार रोड पर विधायक निधि से मिले आठ सीसीटीवी कैमरों को स्थापित करवाया। रामनगर में अब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन

शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपये विधायक निधि से दिए हैं। विधायक निधि से खरीदे आठ कैमरों को शनिवार को कोटद्वार रोड पर लगाया गया। कैमरे लगाने के दौरान विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने कोतवाल अबुल कलाम को बताया कि इस क्षेत्र में हमेशा नशेड़ियों को जमावड़ा रहता है। इनकी मदद से पुलिस को उन्हें पकड़ने में आसानी होगी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पूर्व में रामनगर के विभिन्न इलाकों में करीब 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कैमरों से घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को विशेष मदद मिली थी। स्थानीय लोग लंबे समय से कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेता भगीरथ लाल चौधरी, नरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, नवीन करगेती, मनोज रावत, नीमा मठपाल, सरिता महेरा, माया रावत, अंजू सुंदरियाल, पूरन नैनवाल आदि ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed