फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   EE does not come, stop pay

ईई साहब आए नहीं, वेतन रुकेगा

Wed, 06 May 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Wed, 06 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
EE does not come, stop pay

तहसील दिवस में डीएम दीपक रावत ने गैस और पानी की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने गैस प्रबंधक को निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर बैकलॉग खत्म करें। रोस्टर के अनुसार ही गैस वितरित की जाए। संबंधित अधिकारी गैस किट द्वारा चलाए जा रहे थ्री-व्हीलर की चेकिंग कर उन्हें सीज करना सुनिश्चित करें। डीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंता जल संस्थान का वेतन रोकने के निर्देश दिए। शिकायत पर अधिकारियों को हिदायत दी कि अपने फोन हमेशा खुले रखें। तहसील दिवस में आईं 133 समस्याओं में से 90 छोटी-बड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


डीएम ने पेयजल महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लीकेज बंद कराकर पानी की आपूर्ति नियमित करना सुनिश्चित करें। जहां दिक्कत ज्यादा है, वहां टैंकरों से पानी उपलब्ध कराएं। ग्राम प्रधान सांवल्दे ने सड़क पर पुलिया बनाने और सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुसने की शिकायत की। इसके अलावा सांवल्दे पश्चिम में अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए पानी के टैंक निर्माण और सड़क मरम्मत करने की मांग की गई। जिस पर डीएम ने लोनिवि और संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही और प्रस्ताव के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रधान दुल्हेपुरी ने कालोनी की नालियां चोक होने, ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती में 250 मीटर कच्ची सड़क को पक्की करने, भवानीगंज चौराहे में 200 मीटर सड़क की मरम्मत कराने, राम सिंह जलाल द्वारा जस्सागांजा में गूल की लीकेज मरम्मत और ग्राम चंदरपुर पीरूमदारा में शांतिकुंज और बद्रीविहार में घरों का गंदा पानी सिंचाई नहर में डालने की शिकायत की गई। डीएम ने सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्यवाही के निर्देश दिए। शारदा देवी द्वारा वर्गाचार भूमि को नियमित करने की मांग पर डीएम ने कहा कि भूमि पर काबिज लोगों को भूमि आवंटित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। संबंधित लोग प्रार्थना-पत्र तहसील में जमा करें, ताकि नियमितीकरण की कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनाथपुर में शिक्षकों की कमी की शिकायत पर डीएम ने कहा कि जुलाई अंत तक शिक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी। शिल्पेंद्र बंसल की शिकायत पर डीएम ने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का नोटिस दें, उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटता है तो एफआईआर दर्ज करते हुए अतिक्रमण हटाने की धनराशि भी अतिक्रमणकारियों से वसूलें। तहसील दिवस में ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, महिला आयोग उपाध्यक्षा अमिता लोहनी, उपाध्यक्ष सिंचाई समिति पुष्कर दुर्गापाल, एसडीएम एसएस जंगपांगी, जिला विकास अधिकारी अमर सिंह गुंज्याल, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हिमाली जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एबी कांडपाल सहित अन्य अधिकारी थे।


डीएम ने किया टेड़ा गांव का निरीक्षण
रामनगर। तहसील दिवस में जयपाल रावत के ग्राम टेड़ा मात्र आधा घंटा ही पानी मिलने की शिकायत पर डीएम ने तहसील दिवस के बाद गांव का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं ठीक मिलने पर डीएम ने कहा कि किसी की कही-सुनी पर अनावश्यक रूप से शिकायत न करें। जनप्रतिनिधियों ने रिजोर्ट मालिकों द्वारा अवैध रूप से निजी नलकूप लगाने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि स्वयं निरीक्षण कर रिजोर्ट मालिकों द्वारा लगाए गए नलकूपों से एक पेयजल लाइन क्षेत्रवासियों को दिलवाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन रिजोर्ट मालिकों ने बिना स्वीकृति के नलकूप लगाए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही नलकूप बंद कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed