फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   educational programme in nainital

Nainital News: तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव कल से नैनीताल में

Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
educational programme in nainital
नैनीताल। सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 17 से 19 नवंबर तक पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वीरभट्टी नैनीताल में आयोजित किया जाएगा। देश में पहली बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 23 राज्यों के लगभग 400 शिक्षक-शिक्षिकाएं हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



शैलनट के कला निर्देशक डॉ.डीएन भट्ट ने बताया कि महोत्सव में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विधायक अरविंद पाण्डेय, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अवनीश भटनागर समेत अन्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


भट्ट ने बताया कि महोत्सव के प्रथम सत्र में शिक्षा में संस्कृति का समावेश विषय पर करीब 24 शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में चित्रकला, मूर्तिकला, लोककला, फोटो प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, पोस्टर और हस्तलेख प्रदर्शनी और पुस्तक का विमोचन भी होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए शैलनट के संस्थापक श्रीश डोभाल, डॉ. डीएन भट्ट, अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, डॉ. रोहिताश गंगवार आदि जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed