फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eco Tourism in Sattal

अब ईको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा सातताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Eco Tourism in Sattal
सातताल में पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे हैं लकड़ी के कॉटेज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल। देश-विदेश में पर्यटन स्थल के नाम से विख्यात सातताल अब नए साल में ईको टूरिज्म के रूप में भी अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। सातताल में ईको टूरिज्म को विकसित करने के लिए भारत सरकार की ओर से पर्यटन विभाग को 4.7 करोड़ में से 3.95 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

राशि जारी होने के साथ पर्यटन विभाग ने सातताल में झील किनारे विदेशी लकड़ी के आठ कॉटेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जो मार्च माह से सैलानियों के दीदार के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

सैलानियों को आकर्षित करेगा कॉटेज, कैफे और सेल्फी प्वाइंट
सातताल झील किनारे पर्यटन विभाग की ओर से विदेशी लकड़ी के आठ कॉटेज बनाए जा रहे हैं। जिसमें शीशा युक्त कैफे जहां सैलानी चाय, कॉफी, सैंडविच, पिज्जा समेत अन्य व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। साथ ही सैलानियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, जहां से सैलानी फोटो खींच झील की सुंदरता को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हाईटेक शौचालय के साथ कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था, सीसी रोड का निर्माण और नए रूप में सीढ़ियों को विकसित करेंगे। ताकि सातताल में सैलानियों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

यूपी राज्यकीय निर्माण निगम करा रही काम
सातताल में भारत सरकार से स्वीकृत 3.95 करोड़ की राशि से पर्यटन विभाग ने निर्माण कार्य का जिम्मा यूपी राज्यकीय निर्माण निगम
सातताल को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित कर सैलानियों को आकर्षित किया जाएगा। सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मार्च से सैलानी यहा का आनंद उठाएंगे। - अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed