फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eco friendly Holi celebrated with the kids of NAB

नैब के बच्चाें के संग मनाई ईको फ्रेंडली होली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eco friendly Holi celebrated with the kids of NAB
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन, गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन, सुचेतना और कल्याणी संस्था ने संयुक्त रूप से नैब के बच्चों के साथ ईको फ्रेंडली होली मनाई।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित द रुद्राक्षी लॉन में आयोजित होली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश रहे। होली गायक डॉ. पंकज उप्रेती ने कुमाऊंनी अंदाज में होली गाई। विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं में भी होली गायन किया। नैब गौलापार के बच्चों की भी शानदार प्रस्तुति रही। सिंगर सोनू संदीप ने गीतों से समा बांधा तो वहीं कल्याणी संस्था के सहयोग से प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते हुए इको फ्रेंडली होली खेली। इस दौरान नो प्लास्टिक के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक से बनीं वस्तुओं का कम प्रयोग किया गया। अंत में ढोल और खड़ताल के साथ कुमाऊं की खड़ी होली का गायन हुआ।
विज्ञापन

संचालन रिम्पी बिष्ट और शंभू दत्त साहिल ने किया। कार्यक्रम में लॉन के मैनेजर अशोक गुप्ता, नागर कैटर्स का सहयोग रहा। इस दौरान गो ग्रीन के अध्यक्ष मनोज नेगी, भाजपा नेता प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी, समाजसेवी योगेश जोशी, प्रकाश मेहता, पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रमोद पंत, शंकर कोरंगा, विजय, कौस्तुभ चंदोला, तनुजा जोशी, सुचित्रा जैसवाल, लता बोरा, मीमांशा आर्य, कल्पना भंडारी, कल्पना रावत, उमेश बिनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में जमकर हुई होली
हल्द्वानी। भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी के हल्दूचौड़ स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को होली गीतों के साथ होली का उत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया। भाजपा नेता से मिलकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed