फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ebooks classes starting in the school.

स्कूलों ने शुरू की ऑनलाइन व ई-बुक क्लास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
ebooks classes starting in the school.
NA - फोटो : AMAR UJALA
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन के चलते अब स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास व ई बुक से शुरू कर दी है। ऑनलाइन क्लास व ई बुक के माध्यम से टीचर स्कूली बच्चों को होम वर्क भेज रहे हैं। बच्चे भी ऑनलाइन ही अपना होमवर्क कर भेज रहे है। इस प्रक्रिया से बच्चे घर में रह कर ही सीख रहे है। टांडा मल्लू स्थित मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीना पांथरी ने बताया कि उनके स्कूल की टीचर भी बच्चों को ऑनलाइन व ई-बुक से काम करा रही हैं। लर्निंग एप के जरिए बच्चों को एनसीआरटी की हर क्लास की किताबें उपलब्ध हैं जिनसे बच्चे आसानी से तैयारी कर रहे हैं। इस प्रक्रिया से बच्चे भी स्कूल से जुड़े हैं और अपनी क्लास टीचर से फोन बातकर अपनी दुविधाओं को दूर कर रहे है। हर क्लास की टीचर बच्चों को रोजाना फोन पर दिये गए होमवर्क को सुन रही है और बच्चों की गलतियों को सही करा रही हैं इसके अलावा ऑनलाइन ई-बुक से भी पढ़ाई की जा रही है। दूसरी ओर हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि 13 मार्च को ही उनके स्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी थी और 16 को रिजल्ट जारी हो गए थे। लॉकडाउन के दौरान हर क्लास की टीचर अपने क्लास के बच्चों को उनके परिजनों के नंबर पर होमवर्क वाट्सएप कर रहे हैं और फोन कर बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। ऐसे में बच्चे भी घर में रहकर अपनी नई क्लास के पाठ्यक्रम को सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed