फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   E-rickshaw stolen from Rudrapur recovered from Moradabad

रुद्रपुर से चोरी किए गए ई-रिक्शा मुरादाबाद से बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw stolen from Rudrapur recovered from Moradabad
रुद्रपुर। पिछले कई दिनों से शहर में ई-रिक्शा चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मुरादाबाद के ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन तीन आरोपी अभी तक फरार हैं। गिरोह में शामिल दो आरोपी चोरी के मामलों के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चार ई-रिक्शे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। दो मई को ट्रांजिट कैंप निवासी धर्मेंद्र बाबू ने भी ट्रांजिट कैंप थाने में ई-रिक्शा चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगालकर टावर डंप के जरिये मोबाइल लोकेशन खंगाली और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने तेवर खास थाना बिलारी जिला मुरादाबाद निवासी कासम के घर में दबिश दी, जहां पुलिस को चार ई-रिक्शे मिले। पुलिस ने कासम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में कासम ने ई रिक्शा चोरी करने की बात कबूली। इसके अलावा उसने बताया कि इस गिरोह में उसके साथ जसौली थाना किला जिला बरेली निवासी तनवीर, रोशन उर्फ रोशी और खालिद शामिल थे जो कि फरार हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि तनवीर के खिलाफ बरेली के थाना किला, प्रेमनगर, सीबीगंज व कैंट में चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रोशन उर्फ रोशी पर बरेली कोतवाली व किला थाने में गैंगस्टर एक्ट के साथ चोरी, धोखाधड़ी का भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने कासम को धारा 379 के तहत गिरफ्तार कर के कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed