फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   E-rickshaw driver keeps taking student instead of dropping her to college in haldwani

Haldwani: छात्रा को कॉलेज छोड़ने के बजाय गली-गली घुमाता रहा ई-रिक्शा चालक, शक होने पर लड़की ने किया ऐसा काम

Fri, 09 Aug 2024 08:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 Aug 2024 08:14 AM IST
सार

हल्द्वानी में ई-रिक्शा चालक बीएससी की छात्रा को कॉलेज छोड़ने के बजाय गलत मंशा से करीब 45 मिनट तक गली-गली घुमाता रहा। सूचना पर मदद के लिए पहुंचे छात्रों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक की पिटाई लगा दी।

विज्ञापन
E-rickshaw driver keeps taking student instead of dropping her to college in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हल्द्वानी में ई-रिक्शा चालक बीएससी की छात्रा को कॉलेज छोड़ने के बजाय गलत मंशा से करीब 45 मिनट तक गली-गली घुमाता रहा। सूचना पर मदद के लिए पहुंचे छात्रों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक की पिटाई लगा दी और उसे भोटियापड़ाव चौकी को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक का चालान किया है।

विज्ञापन

मूलरूप से बागेश्वर निवासी एक युवती हल्द्वानी में अपनी चाची के संग रहती है। युवती के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। छात्रा ने इसी सत्र में एमबीपीजी कॉलेज में बीएसपी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया है। बृहस्पतिवार को वह घर से सिंधी चौक पर पहुंची। यहां से वह कॉलेज जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई। चालक ई-रिक्शे को कॉलेज ले जाने के बजाय गलियों से मुखानी की ओर ले गया जिससे छात्रा घबरा गई। छात्रा ने चालक से पूछा कि उसे कहां लेकर जा रहे हो, इस पर चालक ने चुप रहने को कहा।

विज्ञापन

छात्रा ने एनएसयूआई के छात्रनेता रक्षित बिष्ट को मामले की जानकारी देकर लोकेशन भी भेज दी। रक्षित ने बताया कि उसने और अन्य छात्रों ने ई-रिक्शा का पीछा किया जिसे क्वींस पब्लिक स्कूल के पास से पकड़ लिया। आरोपी की धुनाई कर भोटियापड़ाव चौकी के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर छात्रा की चाची भी चौकी पहुंच गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा ने बताया कि छात्रा के परिजन ने कार्रवाई के लिए मना कर दिया। इसलिए आरोपी का चालान काटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर कागज चल रहा था ई-रिक्शा, सीज किया
चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक मूलरूप से बागेश्वर का रहने वाला है। वह वर्तमान में देवलचौड़ में रहता है। ई-रिक्शा के कागज नहीं होने पर सीज कर दिया है। ई-रिक्शा युवक की पत्नी के नाम पर है। उधर कोतवाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि चालक कुछ दिन पूर्व से ही ई-रिक्शा चला रहा है। इस कारण वह भी रास्ता भूल गया। कहा कि सीसीटीवी जांच में कहीं भी छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed