फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dumpar reflex in Jamrani, painful death of a minor laborer

जमरानी में डंपर पलटा, एक नाबालिग मजदूर की दर्दनाक मौत 

Fri, 09 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।  Updated Fri, 09 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dumpar reflex in Jamrani, painful death of a minor laborer
accident - फोटो : graphic

जमरानी से रेत, बजरी भर कर लौट रहा डंपर अचानक गौला में पलट गया। हादसे में एक नाबालिग खनन श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो नाबालिग समेत पांच श्रमिकों को गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मची चीख पुकार से ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से एसटीएच में भर्ती कराया है। हादसे की वजह अचानक लीवर के दबने से जैक उठना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जमरानी के अमियां, बौसा, पतोला में रिवर ट्रेनिंग की आड़ में खनन किया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम डंपर (यूए 04 डी 2360) भी रेत, बजरी भर कर नदी से निकला। डंपर को गौजाजाली बिचली निवासी दीप चंद्र पंत चला रहा था जबकि घर आने के लिए गौजाजाली बिचली के ही प्रकाश, राजेश, धर्मा, सूरज और किशोरी देवा समेत कई खनन श्रमिक डंपर में सवार हो गए। चालक पंत ने बताया कि जमरानी से दो-तीन किमी बाद ही केबिन में बैठा एक बच्चा लीवर पर बैठ गया।
विज्ञापन


यह जैक का लीवर था जिसकी वजह से जैक उठ गया डंपर पलटा और सीधे गौला में जा गिरा। डंपर के नदी में गिरते ही धमाके की आवाज हुई और चीख पुकार मच गई। हादसे में धर्मा (14) पुत्र राजेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और सभी श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गए। धमाके की आवाज से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। बाद में पुलिस की मदद से घायलों को निकाल कर एसटीएच में भर्ती कराया गया। हादसे में चालक पंत का पैर टूट गया है। इधर, हादसे की खबर लगते ही खनन कारोबार से जुड़े मजदूर और कारोबारियों की एसटीएच में भीड़ लग गई।  वहीं, भीमताल पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। 


मृतक समेत तीन हैं नाबालिग

डंपर में मृतक धर्मा समेत उसका भाई सूरज व बहन देवा भी नाबालिग हैं दोनों यहां नदी में रेत बजरी भरने का काम करने आते हैं। श्रम, खनन, वन महकमे का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

जमरानी से लौट रहा डंपर गौला में पलटा है। इसमें एक मजूदर की मौत हुई। घायलों को एसटीएच पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed