फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to strong wind and rain, a tree broke on Mall Road, traffic affected

Nainital News: तेज हवा और बारिश से मॉल रोड पर टूटा पेड़, यातायात प्रभावित

Tue, 03 Jun 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Due to strong wind and rain, a tree broke on Mall Road, traffic affected
तेज हवा और बारिश से मॉल रोड पर टूटा पेड़
नैनीताल। तेज हवा व बारिश के बीच मॉलरोड पर पेड़ टूटने से यातायात बाधित हो गया। इससे लगभग एक घंटे तक पर्यटकों व स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही अंधड़ से बिजली और इंटरनेट की लाइन भी टूट गई।
विज्ञापन


नैनीताल में सोमवार सुबह खिली धूप के बाद दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। लगभग तीन बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश से लगभग आधा घंटा जन जीवन प्रभावित रहा। तेज अंधड़ व बारिश के दौरान मॉलरोड पर सूचना विभाग के पास बांज का बड़ा पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। अपर मॉलरोड पर फंसे वाहनों को वापस मल्लीताल जाना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को वुड कटर से काटकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

संयोग से पेड़ गिरने के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं बिजली की लाइन टूटने से करीब एक घंटा आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में ओले भी गिरे। बारिश के बाद शहर में ठंड महसूस की जा रही है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed