फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DSB student union elections did not intrude again NSUI ABVP

डीएसबी छात्र संघ चुनाव::: एबीवीपी ने फिर नहीं घुसने दिया एनएसयूआई को

Thu, 01 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

 डीएसबी परिसर में एक बार फिर एबीवीपी ने एनएसयूआई को नहीं घुसने दिया। एबीवीपी के पंकज भट्ट ने एनएसयूआई के पवन कन्याल को 260 मतों से हराया। मोनिका भट्ट छात्रा उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद्र जोशी छात्र उपाध्यक्ष, तरुण सिंह परिहार संयुक्त सचिव, महेश कुमार लसपाल कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि दीपांशु भट्ट विवि प्रतिनिधि चुने गए। बता दें कि एकमात्र नामांकन से सागर आर्या निर्विरोध सचिव बन चुके हैं। रवींद्र कुमार कला, मोहित नाथ (आकाश) विज्ञान और अक्षय पांडे भी निर्विरोध वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि बने। चुनाव में कुल 4672 मतदाताओं में से 2698 ने वोट डाला। मतदान 57.32 फीसदी रहा।

विज्ञापन

 सुबह 11 बजे से परिसर के 15 बूथों में मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला। इसके बाद शाम तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक चार चक्रों में चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी प्रो. नीरजा टंडन ने विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके बाद डीएसडब्ल्यू प्रो.डीएस बिष्ट ने विजेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के पंकज भट्ट विजयी हुए उन्होंने एनएसयूआई के पवन कन्याल को 260 मतों से हराया। पंकज को 1463 और पवन को 1203 वोट मिले। इस पद पर 25 मत अवैध पाए गए, जबकि नौ ने वोट ही नहीं दिया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर मोनिका भट्ट ने नेहा चौहान को 208 मतों से हराया। मोनिका को 1424 और नेहा को 1216 वोट मिले। इस पद में 20 मत अवैध पाए गए, जबकि 38 ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन

छात्र उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद्र जोशी ने राहुल गौतम को 236 मतों से हराया। इसमें प्रकाश को 1439 व राहुल को 1203 वोट मिले। इस पद पर 15 मत अवैध घोषित हुए, जबकि 41 ने अपने मदाधिकार का प्रयोग नहीं किया। संयुक्त सचिव पद पर तरुण सिंह परिहार ने लवनीश रावत को 260 मतों से हराया। तरुण को 1459 व लवनीश को 1199 वन वोट मिले। इस पद पर 16 मत अवैध पाए गए, जबकि 24 ने मत ही नहीं दिया। कोषाध्यक्ष पद पर महेश कुमार लसपाल ने सुमित कुमार को 530 मतों से हराया। महेश को 1589 व सुमित को 1059 वोट मिले। इस पद पर 17 मत अवैध पाए गए जबकि 33 ने मत नहीं दिया। विवि प्रतिनिधि पद पर दीपांशु भट्ट ने अविनाश खुल्बै को 128 वोट से पराजित किया। दीपांशु को 1383 व अविनाश को 1255 वोट मिले। इस पद पर 17 मत अवैध पाए गए जबकि 43 ने मत ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में परिसर निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता, मुख्य कुलानुशासक डा. आशीष तिवारी, डा. बीना पांडे, प्रो. चंद्रकला पंत, प्रो.रत्ना जोशी, प्रो.आरपी पंत, प्रो.वाईएस रावत, प्रो.संजय पंत, प्रो.एचसी एस बिष्ट, प्रो.गिरधर सिंह नेगी, डा.महेंद्र सिंह राणा आदि लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed