{"_id":"629f9ac2fba3267fee6f580c","slug":"drowning-in-sharada-river-tanakpur-haldwani-news-hld465184684","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में स्नान को गया यूपी निवासी श्रद्धालु युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में स्नान को गया यूपी निवासी श्रद्धालु युवक डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। परिवार के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने आया एक युवक स्नान करते समय शारदा नदी में डूब गया। एसडीआरएफ और बूम चौकी पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
रामपुर यूपी के ग्राम गंगापुर निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र सैनी मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने आया था। पूजा के बाद मंगलवार को वह अपनी मां और भाई के साथ बूम के पास शारदा नदी में नहाने लगा। अचानक वह पानी के तेज बहाव में बह गया। बूम चौकी प्रभारी दीवान सिंह जलाल ने बताया कि एसडीआरफ और बूम चौकी पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इससे पहले चार दिन पहले भी रामपुर जिले का 17 वर्षीय किशोर रवि पुत्र बाबूराम शारदा में बह चुका है। चार दिन की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
शारदा में गिरा झुमका, पुलिस तैराकों ने खोजा
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई श्रद्धालु यूपी चंदौसी निवासी शिवांगी शर्मा शारदा नदी में स्नान कर रही थी। उसी बीच उसके कान का झुमका नदी में गिर गया। सूचना पर स्नान घाट में तैनात पुलिस तैराकों ने नदी में झुमके की तलाश की। काफी मेहनत के बाद आखिर झुमका मिल गया। पुलिस ने महिला को उसका झुमका सौंप दिया। महिला, उसके परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस तैराकों की सराहना की है।