फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drop in to the truck Kosi Kinapani

खीनापानी के पास ट्रक कोसी में गिरा

Mon, 08 Jun 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी Updated Mon, 08 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drop in to the truck Kosi Kinapani

भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर खीनापानी के पास शनिवार देर रात एक ट्रक कोसी में गिर गया। दुर्घटना में ट्रक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हादसे के घायल सभी बागेश्वर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

शनिवार रात करीब बारह बजे बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा एलपी ट्रक (यूके 04-9947) जैसे ही खीनापानी के पास पहुंचा। अनियंत्रित होकर एनएच से लगभग पचास मीटर नीचे कोसी में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक शिव सिंह (34) पुत्र नारायण सिंह और नंदन सिंह (34) पुत्र दीवान सिंह दोनों निवासी गागरीगोल बैजनाथ (बागेश्वर) समेत देवेंद्र नयाल (18) निवासी कौसानी बागेश्वर और सुनील गोस्वामी (25) पुत्र हीरा गोस्वामी निवासी कपिलेश्वर बागेश्वर घायल हो गए।
विज्ञापन



सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के अलावा खैरना चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस 108 से सीएचसी खैरना पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed