{"_id":"68c33c9457550b50f10f1926","slug":"drone-testing-mandatory-in-ncc-camps-nainital-news-c-238-1-ntl1003-118402-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एनसीसी शिविरों में ड्रोन परीक्षण अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एनसीसी शिविरों में ड्रोन परीक्षण अनिवार्य
Fri, 12 Sep 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में हुई दो दिवसीय त्रैमासिक गोष्ठी का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। ग्रुप कमांडर कमोडोर बल राजेश सिंह ने कहा कि इसी वर्ष से सभी एनसीसी शिविरों में ड्रोन परीक्षण कैडेट्स के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद इसकी प्रतियोगिता भी होगी। इसके अलावा प्रतिवर्ष की तर्ज पर 2026 के गणतंत्र दिवस परेड के लिए कैडेट्स का चयन भी किया जाएगा।
कैडेट्स को शिविरों में परेड से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसी माह वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत गुंजी में शिविर होना है जबकि अक्तूबर में एएलसी एवं बीएलसी कैंप होगा। एनसीसी की ओर से सामाजिक कार्यों के तहत रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम तथा कैडेट्स के लिए दस मीटर पिस्टल राइफल रेंज का आयोजन भी होगा। मुख्यालय के प्रशिक्षण अधिकारी ले. कर्नल कुनाल एस सुर्वे ने सभी को प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान 80 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी ले. कर्नल देवश ऐरी, 77 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नंदा वल्लभपनेरू, 5 नेवल यूनिट के कमान अधिकारी कैप्टन (आईएन) मृदुल साह और एनसीसी सैनिक स्कूल की कमान अधिकारी कमांडर अर्चना चौधरी आदि मौजूद रहीं। संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढेला ने किया। संवाद