फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DRM angry at a railway pile at the railway station

रेलवे स्टेशन पर कूड़े के ढेर से डीआरएम नाराज

Tue, 05 Sep 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 05 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
DRM angry at a railway pile at the railway station
रेलवे स्टेशन पर कूड़े के ढेर से डीआरएम नाराज - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ रेल प्रबंधक (डीआरएम) निखिल पांडे ने सोमवार को हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। उन्होंने काठगोदाम में रनिंग रूम परिसर के बाहर पड़े कूड़े के ढेर पर नाराजगी जताई और सीनियर डीसीएम को दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। रेलवे अस्पताल की बिल्डिंग में जगह-जगह आ रही सीलन और दरारों को ठीक करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


सोमवार को डीआरएम कार से काठगोदाम स्टेशन पहुंचे। उन्होंने शंटिंग नेक का निरीक्षण किया। उन्होंने शंटिंग नेक के पास खच्चर से खनन सामग्री चोरी करने के लिए बनाए रास्ते को लोहे के एंगल लगाकर बंद करने के निर्देश दिए। पटरियों का निरीक्षण कर ट्रेनों के पहियों से पड़ने वाली खरोंचों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर कक्ष के अलावा प्लेटफार्म, रनिंग रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रूम में रखी मशीनों, एल्कोहल किट को भी जांचा। गार्ड रूम में ठहरे दो गार्डों से भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। रनिंग रूम परिसर से लगी जगह पर कूड़े के ढेर लगे देख डीआरएम नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परिसर से सटी दुकानों के संचालकों को नोटिस देकर सफाई कराने के निर्देश दिए। लिनेन केयर, रेल अस्पताल का निरीक्षण कर इमरजेंसी कक्ष में रखी मशीन में ऑक्सीजन के साथ ही दवाइयां जांची। अस्पताल की पूरी बिल्डिंग में सीलन के साथ ही प्लास्टर उखड़ा हुआ था।


हल्द्वानी स्टेशन का भी मुआयना कर कमियां ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीनियर डीसीएम नीतू सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर गौरव सिंह, स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय, डॉ. केके जोशी, आरपीएफ  इंचार्ज सुनील कुमार चौधरी सहित अनेक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed