फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drivers ready for a fight

Nainital News: आरपार की लड़ाई के लिए तैयार वाहन चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Drivers ready for a fight
नैनीताल। राजकीय वाहन चालक महासंघ के दसवें द्विवार्षिक अधिवेशन में वाहन चालकों ने सरकार व शासन से उनकी लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की। चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर पदोन्नत वेतन लाभ के लिए विधानसभा भवन की सीढि़यों पर लेटकर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने वाहन चालकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और प्राथमिकता से इनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में महासंघ के पदाधिकारियों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि वाहन चालकों को भी तृतीय श्रेणी संवर्ग के कार्मिकों की तर्ज पर 2000 वेतनमान के बाद पदोन्नति पर 2800 वेतन दिया जाए जबकि उन्हें 2400 ग्रेड पे में रखा गया है। जब 1981, 1996, 2006 में वाहन चालकों को तृतीय संवर्ग के तहत पदोन्नत वेतनमान दिए गए फिर 2013 में उन्हें इससे पृथक क्यों किया गया। इसे लेकर वाहन चालकों में रोष है। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश लाल ने कहा कि ग्रेड पे 2800 के बाद की पदोन्नति पर इसे 4800 किया जाए।
विज्ञापन

राज्य में टैक्सी प्रथा बंद करने की मांग
वक्ताओं ने राज्य में टैक्सी प्रथा को बंद करने तथा चालकों को प्राइवेट टैक्सी न चलवाने की मांग को प्रमुखता से रखा। संगठन की ओर से वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती करने, संविदा, दैनिक वेतन भोगी व अन्य को हाईकोर्ट आदेश अनुपालन में नियमित करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर सभी विभागों को कोविड काल का मानदेय देने, लोनिवि, सिंचाई और जल संस्थान में अस्थायी सेवाएं दे रहे वाहन चालकों को नियमित करने की मांग की गई। अधिवेशन में प्रदीप सिंह रावत, भगवत सिंह बोहरा, हीरा सिंह रावत, मोहन सिंह नयाल, नासिर हुसैन, प्रदीप सिंह रावत आदि ने विचार रखे। इस मौके पर वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारी व जिले के विभिन्न शहरों से आए विभागीय चालक शामिल रहे। संचालन रमेश लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed