फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Driver caught with businessman's 2.2 million

व्यवसायी के 22 लाख लेकर भागा चालक पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:17 AM IST
विज्ञापन
Driver caught with businessman's 2.2 million
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। पिछले साल फरवरी में हल्द्वानी के व्यवसायी के 22 लाख रुपये लेकर फरार चालक को पुलिस ने एक साल बाद पकड़ लिया। आरोपी पर फिरोजाबाद के नसीरपुर थाने में सात मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

एक फरवरी 2020 को भोटिया पड़ाव हल्द्वानी निवासी व्यवसायी शोभित बंसल रामनगर तहसील आए थे। उनके साथ चालक संतोष निवासी सिरसागंज थाना फिरोजाबाद भी आया था। इस दौरान चालक संतोष कार और उसमें रखे 22 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार तो पीरूमदारा से बरामद कर ली थी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ रहा था। एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट को मामले की जांच सौंपी गई। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली, गुजरात, राजस्थान आदि स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि आखिरकार आरोपी संतोष को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से केवल 40 हजार बरामद हुए हैं। काफी रकम वह कोलकाता में खरीदारी में उड़ा गया। संतोष नसीरपुर थाने का वारंटी भी है। पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed