फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Driver arrested for hitting students

छात्रों को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested for hitting students
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने छात्रों को टक्कर मारने के आरोपी जीप चालक रामणी लामाचौड़ निवासी चंदन भट्ट को सोमवार की देर रात घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि उसने गलत साइड में ओवरटेकिंग करते समय टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

जोशी गार्डन निवासी मोहित बिष्ट (18) अपने साथी लामाचौड़ निवासी विनय शाही के साथ सोमवार की शाम स्कूटी से चारधाम मंदिर के पास वॉलीबाल खेलने के लिए जा रहा था। फतेहपुर के पास तेज रफ्तार जीप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दोनों गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि मोहित निमोनिक कांवेंट स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वह इकलौता बेटा था। मोहित के सहपाठी विनय शाही की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे से घर का बुझा चिराग
हल्द्वानी। मोहित के पिता किशन सिंह बिष्ट राजकीय मेडिकल कालेज में कार्यरत हैं। मोहित बिष्ट दो बहनों में इकलौता भाई था। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर माता धना देवी और पिता किशन सिंह के साथ दोनों बहनों खुशबू और वंदना का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। किशन सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से गरमपानी सिल्टोला के रहने वाले हैं। यहां जोशी गार्डन में किराए के कमरे में रहते हैं। परिवार के लोग बेटे का इंतजार कर रहे थे लेकिन उसके मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed