फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Driver absconding with Rs 22 lakh including businessman's car

व्यवसायी की कार सहित 22 लाख रुपये लेकर चालक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Driver absconding with Rs 22 lakh including businessman's car
प्रतीकात्म फोटो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने आए व्यवसायी का चालक कार सहित कई लाख रुपये लेकर फरार हो गया। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव हल्द्वानी निवासी शोभित बंसल पुत्र सुशील बंसल शनिवार को कार में अपनी पत्नी के साथ एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराने रामनगर पहुंचे थे। शनिवार दोपहर में जब वह अपनी पत्नी के साथ रामनगर तहसील में रजिस्ट्री कराने की कार्रवाई कर रहे थे। इस बीच रकम की जरूरत पड़ने पर चालक की तलाश की। चालक को फोन किया तो वह बंद आया।
विज्ञापन

पता चला कि चालक कार और उसमें लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। कार और चालक के गायब होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तहसील परिसर में पहुंची। पुलिस ने व्यवसायी शोभित से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और वायरलेस से कार का नंबर फ्लैश कराते हुए चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर आरोपी चालक हत्थे नहीं चढ़ा। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक संतोष कुमार निवासी आगरा पर धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि शोभित बंसल के बिल्डिंग मटीरियल व्यवसायी हैं।
व्यवसायी का चालक कार और कई लाख रुपये की रकम लेकर फरार हो गया। व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
रवि कुमार सैनी, कोतवाल रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed