{"_id":"62ba03ddb6ac47651c0fbdb0","slug":"drinking-water-supply-affected-due-to-silt-in-gaula-river-haldwani-news-hld4672726192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला नदी में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित,,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला नदी में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित,,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते गौला नदी में भारी मात्रा में सिल्ट आ गई है। इस कारण सोमवार को शीशमहल फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई बाधित रही। शाम को चार बजे के बाद फिल्टर प्लांट संचालित हो सका।
शीशमहल फिल्टर प्लांट से हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में ढाई लाख से अधिक आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति होती है। गौला में पानी के साथ गाद आने से फिल्टर प्लांट काम नहीं कर पाया। इस कारण शहर के अधिकांश इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। ट्यूबवेल के माध्यम से लोगों को पानी मिल सका। पेयजल संकट से जूझ रहे कुछ इलाकों में जल संस्थान ने टैंकरों के जरिये भी पानी पहुंचाया। मगर ये राहत नाकाफी साबित हुई।
तल्ली बमौरी में तीन दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण पानी की किल्लत बनी हुई है। इंदिरानगर, दमुवाढूंगा, राजपुरा, कमोला, सांई मंदिर आदि इलाकों के लोग लंबे समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। सोमवार को जल संस्थान में पांच शिकायतें दर्ज हुई हैं। जज फार्म के वीके जोशी, तल्ली बमौरी की जानकी, अमरावती कलोनी के प्रदीप, बनभूलपुरा के अमीर अहमद और सफदर का बगीचा से मोहम्मद इम्त्याज ने पेयजल संकट की शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
फिल्टर प्लांट के जेई सतीश सिंह ने बताया कि गौला नदी में सिल्ट आने की वजह से शीशमहल फिल्टर प्लांट से पेयजल सप्लाई बाधित रही। सोमवार को शाम चार बजे से फिल्टर प्लांट चालू हो पाया। अगर सबकुछ ठीक रहा तो पेयजल सप्लाई जल्द शुरू होगी।

हल्द्वानी, पहाड़ो पर हो रही बारिश के चलते गौला नदी के पानी में आई सिल्ट वाले पानी को शीशमहल स्थित व