{"_id":"613bc5228ebc3ebeb825d27a","slug":"drinking-water-crisis-in-bhimtal-for-five-days-bhimtal-news-hld4375221187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में पांच दिन से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में पांच दिन से पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र के गोरखपुर, ब्लॉक रोड, बाईपास और मल्लीताल बाजार क्षेत्रवासी बीते पांच दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान के अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सभासद आशा उप्रेती के नेतृत्व में लोगों ने जलसंस्थान के जेई से कहा कि पांच दिन से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं लेकिन अधिकारी पंप को सही नहीं करा रहे हैं। वहीं समाजसेवी पूरन बृजवासी, कांग्रेस नेता जीवंती आर्या ने विभागीय अधिकारियों पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया।
भाजपा नेता प्रदीप पाठक ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने समस्या के निस्तारण के लिए प्रस्ताव मांगा था लेकिन अधिकारी प्रस्ताव नहीं दे पाए हैं। अधिकारियों ने जल्द पानी की समस्या हल करने की बात कही है। साथ ही टैंकरों से पानी भेजने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान रजनीश थापा, संजू सनवाल, मनोज कुल्याल, नंदन राठौर, खिला भट्ट, निशा पांडे, तारा बधानी, शकीना बानो, लक्ष्मी देवी, गीता कनवाल, ललिता आदि मौजूद रहे।