फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drama And Theater in Nainital

Nainital News: ''''संस्कृति और नाट्य गतिविधियों में रोड़े अटकाने वालों को नहीं छोड़ेंगे''''

Thu, 15 Jun 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 15 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Drama And Theater in Nainital
नैनीताल। सांस्कृतिक संस्था मंच के संस्थापक इदरीश मलिक ने कहा कि वह उत्तराखंड की संस्कृति और नाट्य गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में रोड़े अटकाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मलिक का कहना है कि पिछले दिनों पालिका प्रबंधन ने उनके और उनके साथियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें वह कोर्ट से बरी हो चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अगस्त में मल्लीताल क्षेत्र में स्थित बीएम शाह पार्क में लगे पोस्टरों को पालिका ने हटवा दिया था। इस मामले को लेकर पालिका प्रबंधन और रंगकर्मियों के बीच विवाद भी हुआ था। बाद में पालिका प्रबंधन की ओर से मामले में कई रंगकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद रंगकर्मी इदरीश मलिक और उनकी पत्नी कमल मलिक ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि 13 अगस्त 2022 को उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ऐसे लोगों ने वर्ष 1952 से चले आ रहे शरदोत्सव को भी बंद करा दिया है।
विज्ञापन

कहा कि यह लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल आदि से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर में 17 लोग नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से प्रशिक्षित हैं और 12 लोग फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट से जुड़े हैं। कहा कि यह सभी लोग एकजुट होकर उत्तराखंड में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed