{"_id":"62b60165bec5541b1e419334","slug":"dr-manoj-gaurkela-hounerd-haldwani-news-hld466951138","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल के डॉ. मनोज गोरकेला को मिली एलएलडी की मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल के डॉ. मनोज गोरकेला को मिली एलएलडी की मानद उपाधि
विज्ञापन
डॉ. मनोज गोरकेला को मानद उपाधि मिलने पर सम्मानित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल के कौली गांव निवासी सुप्रीम कोर्ट में उप महाधिवक्ता डॉ. मनोज गोरकेला को कर्नाटक विश्वविद्यालय ने 12 जून को धारवाड़ में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर ऑफ लॉ (एलएलडी) की मानद उपाधि से अलंकृत किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बृहस्पतिवार को दिल्ली के उत्तराखंड सदन में गोरकेला को सम्मानित किया है।
डॉ. गोरकेला ने देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों में भारतीय संविधान के साथ कई विषयों पर व्याख्यान दिए हैं। उन्होंने एम्स और राष्ट्रीय एकेडमी में भी व्याख्यान दिए हैं। इसके एवज उन्होंने संस्थानों से सिर्फ एक रुपये का ही चेक लिया है। वह वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में तीन-तीन राज्यों का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, क्रिप्टो करेंसी, भूमि अधिग्रहण, निजी विद्यालयों में गरीब बच्चों का दाखिला, मिड डे मील, आधार कार्ड, नए न्यायालयों में जजों की नियुक्ति पर कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में एलएलडी उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. मनोज गोरकेला को सीएम पुष्कर धामी ने सम्मानित किया है।
डॉ. मनोज गोरकेला की इस उपलब्धि पर उनके गृह क्षेत्र थल के कौली गांव में खुशी की लहर है। लेजम के प्रधान भावेश चंद, पूर्व प्रधान विनोद पंत, भूपेंद्र सिंह पांगती, गंगा सिंह मेहता, कौस्तुभानंद जोशी, गिरीश पुनेठा, दिनेश पाठक, कृष्ण गोपाल पंत, बलवंत सत्याल, सलीम अहमद, भुवन चंद्र भट्ट, गोविंद भट्ट, अनिल कार्की, पंकज भैसोड़ा, नारायण सिंह पांगती, प्रताप पंचपाल, दान सिंह बिष्ट ने डॉ. गोरकेला को बधाई दी है।