फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Downtown hotels are sold out Bnbhulpura roomali

शहर के होटलों में बिकती है बनभूलपुरा की रुमाली

Sun, 25 Sep 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Downtown hotels are sold out Bnbhulpura roomali
रुमाली रोटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा की रुमाली सिर्फ एक गली तक सीमित नहीं रहती, बल्कि शहर के कई होटलों में परोसी जाती हैं। यहां रातभर रुमाली और तंदूरी रोटी बनती हैं और सुबह होते ही शहर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जाती हैं।
विज्ञापन


बनभूलपुरा में कुछ गलियां रातभर रोशनी से चकाचौंध रहती हैं। कहीं बिरयानी बनती है तो कहीं चाय की चुस्की लेते हुए लोग देर रात तक देश-दुनिया की चर्चा में मशगूल रहते हैं। यहां की एक और खासियत है, वह है रुमाली रोटी। रुमाल की मानिंद पतली और मुलायम रोटी खाने में स्वादिष्ट होती है। बनभूलपुरा थाने के करीब कारीगर असलम रात भर रोटी बनाते हैं।
विज्ञापन


रोटी बनाने में उनकी तेजी और सेंकने से पहले हवा में रोटी उछालने का अंदाज भी निराला है। हवा में उछलते ही उसका आकार बढ़ जाता है, फिर असलम उसे तवे पर रखकर सेंकते हैं। असलम के हाथ रुकते नहीं। वह हर रात करीब 600 रोटियां बनाते हैं। असलम बताते हैं कि सुबह इन रोटियों की सप्लाई हल्द्वानी-काठगोदाम के कई होटलों में की जाती है। वह 20 साल से रोटी बनाने का ही काम करते हैं। एक रोटी की कीमत पांच रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed