फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Double Death In Chanoli Jalali

जालली के पास बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त दो भाइयों ने तोड़ा दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Double Death In Chanoli Jalali
दुर्घटनाग्रस्त बलेनो कार - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली में चनोली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि 11 वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार में चार लोग सवार थे। परिवार दिल्ली से शादी समारोह में भाग लेने द्वाराहाट तहसील के डहल गांव आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देवेंद्र सिंह बोरा पुत्र बचे सिंह बोरा, कविता बोरा पत्नी देवेंद्र सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह बोरा और पारस पुत्र देवेंद्र सिंह शादी समारोह में भाग लेने दिल्ली से जालली के डहल गांव आ रहे थे। दिल्ली से रानीखेत पहुंचने के बाद वे जालली के लिए रवाना हुए। चनोली गांव के पार उनकी बलेनो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद रानीखेत से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। देवेंद्र बोरा (40), भूपेंद्र सिंह बोरा (31), पारस और कविता को बमुश्किल खाई से निकालकर 40 किमी दूर रानीखेत राजकीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार देवेंद्र और भूपेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, पारस को हायर सेंटर सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर किया गया है। उप राजस्व निरीक्षक मो. इसरार ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

विवाह की खुशियां मातम में बदलीं
रानीखेत। डहल गांव में बरात की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। चाचा के बेटी के विवाह में शामिल होने के लिए दिल्ली से गांव आ रहे देवेंद्र की कार यहां गांव के समीप पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना का पता चलते ही शादी वाले परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गईं। मंगलवार को देवेेंद्र की चचेरी बहन का महिला संगीत समारोह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed