{"_id":"6621bdbf132e311d410aa8d8","slug":"dogs-health-affected-due-to-change-in-weather-haldwani-news-c-337-1-ha11005-108674-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही डॉगी की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही डॉगी की सेहत
विज्ञापन
हल्द्वानी। बदलते मौसम के कारण पालतू पशुओं की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। तेज गर्मी होने से कुत्ते और बिल्लियों में उल्टी और दस्त की शिकायत के मामले बढ़ गए हैं। राजकीय पशुचिकित्सालय हल्द्वानी में रोजाना कुत्तों में उल्टी-दस्त के 15 से 20 मामले आ रहे हैं। पशुचिकित्सकों के अनुसार गर्मी के मौसम में कुत्तों में गैस्ट्रोएंटराइटिस की दिक्कत बढ़ी है। इस बीमारी में पशुओं में उल्टी-दस्त, डायरिया के साथ आंत में संक्रमण होता है। बड़े जानवरों को इस बीमारी से ज्यादा खतरा नहीं होता लेकिन छोटे जानवरों की जान पर भी बन आती है। पशुचिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज नहीं मिलने से कुत्तों में काफी कमजोरी हो जाती है जिससे जान जाने का खतरा रहता है।
राजकीय पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके पाठक ने बताया कि पशु अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मामले पहुंच रहे है। इसमें करीब पांच से छह कुत्ते गंभीर अवस्था में पहुंच रहे हैं जिन्हें इलेक्ट्रोलाइट ड्रिप चढ़ानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पशुओं को लक्षण के हिसाब से एंटीबायोटिक और एंटी डायरिक दवा देकर इलाज किया जा रहा है। पशुपालकों को बीमार पशुओं को सामान्य भोजन खिलाने को कहा जा रहा है। संवाद