फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctors coming on contract are not happy with STH salary

Nainital News: संविदा पर आ रहे डाॅक्टरों को नहीं भा रहा एसटीएच का वेतन

Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Doctors coming on contract are not happy with STH salary
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी लंबे अर्से से बनी हुई है। अधिकतर डॉक्टर यहां संविदा पर तैनात हैं, कुछ समय काम करने का अनुभव लेने के बाद ये डॉक्टर या तो क्लीनिक खोल लेते हैं या फिर किसी दूसरे अस्पताल में बढ़े हुए वेतन पर ज्वाइन कर लेते हैं। इस प्रचलन का खामियाजा एसटीएच में पहुंचने वाले मरीजों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज और इसकी देखरेख में चलने वाले स्वामी राम कैंसर अस्पताल दोनों में ही डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। अब संविदा पर तैनात डॉक्टरों का वेतन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, ताकि वे यहां टिक सकें। दोनों संस्थानों के कुल आठ संकाय में एक-एक प्रोफेसर के साथ करीब 50 असिस्टेंट प्रोफेसर और 41 एसोसिएट प्रोफेसरों की आवश्यकता है। तीन साल के अनुबंध पर प्रोफेसर को 1.43 लाख, एसोसिएट प्रोफेसर को 1.23 लाख रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 95 हजार रुपये सैलरी दी जाती है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों के लिए 25 फरवरी को इंटरव्यू हुए। खुली भर्ती के बावजूद काफी कम संख्या में डॉक्टर इंटरव्यू देने पहुंचे। मेडिसिन विभाग के लिए दो, मानसिक रोग विभाग, बाल रोग और सुपर स्पेशिलिटी प्लास्टिक सर्जरी विभाग के लिए एक-एक डॉक्टर ने इंटरव्यू दिया। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए फार्माकोलॉजी और जनरल मेडिसिन विभाग में एक-एक अभ्यर्थी ने इंटरव्यू दिया था। इन सभी को नियुक्ति मिल जाए तो भी काफी पद खाली रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रिक्त पदों वाले विभाग
एनाटॉमी, फिजियोलाॅजी, बायोकैमस्ट्री, फार्माक्लॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, टीबी एंड चेस्ट, त्वचा रोग विभाग और बाल रोग विभाग के अलावा स्त्रीरोग, रेडियोलॉजी, साइकेट्री में डॉक्टरों की कमी है। इसके अलावा कैंसर संस्थान में भी कमी चल रही है।

-------
हाल में हुए इंटरव्यू में शामिल कई डॉक्टर ज्वाइन करेंगे, इनका रिजल्ट जल्द आना है। इसके अलावा संविदा पर तैनात डॉक्टरों को नया वेतन देने संबंधी पत्र भी शासन के पास भेजा है। उसके जवाब का इंतजार है। - डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed