Road Accident: हल्द्वानी वोट डालने जा रहे थे...तभी कार खाई में गिरी, डॉक्टर की मौत; स्वास्थ्य विभाग में शोक
नैनीताल के भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर एक कार के खाई में गिर गई। हादसे में डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर एक कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये पढ़ें- Rudrapur: युवक ने पहले वोट डालने का बनाया वीडियो...फिर फेसबुक पर किया शेयर, वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।