{"_id":"6936ba15aea3b944ce049900","slug":"dm-lalit-mohan-raiyal-directed-the-officials-to-take-necessary-steps-to-prevent-human-wildlife-conflict-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए उठाएं कदम, डीएम ललित मोहन ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए उठाएं कदम, डीएम ललित मोहन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Mon, 08 Dec 2025 05:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:14 PM IST
सार
डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
डीएम ललित मोहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। जहां तेंदुए या किसी अन्य जंगली जानवर का मूवमेंट अधिक हो वहां स्कूलों के समय में बदलाव करने के लिए भी शिक्षा अधिकारी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में वन्य जीव बसावट की ओर आते हैं वहां सोलर फेंसिंग के रखरखाव को दुरुस्त किया जाए। स्कूल आते-जाते वक्त बच्चों के साथ किसी वयस्क को भेजें। डीएम ने ग्रामीणों से भी जंगल क्षेत्र में अकेले आवागमन नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
मनरेगा के जरिये कराएं झाड़ी कटान
डीएम ने डीडीओ को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में महिलाएं घास लेने जंगल जाती हैं वहां मनरेगा के माध्यम से रास्तों में झाड़ी कटान एवं सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आवागमन रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने जंगल के बीच में स्थित चाल खालों को पानी से भरने, खाद्य सामग्री खुले में डालने से रोकने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगड़ी, ध्रुव मर्तोलिया, आकाश गंगवार, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन