फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM arrived Kotabag

बहुउद्देशीय शिविर में डीएम रावत ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 05 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कोटाबाग।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कोटाबाग। Updated Fri, 05 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
DM arrived Kotabag

ब्लाक कोटाबाग के बागजाला में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव सरिता आर्या की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डीएम दीपक रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। शिविर में जनता द्वारा बाधनी तोक कलशी से छड़ा, सिमलखेत-डोला-जलना, अमगढी-डोनपरेवा से गोरियादेव सड़क निर्माम की मांग रखी।

विज्ञापन


 डीएम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को दोनों सड़कों का सर्वे कराने के निर्देश दिये। कमला बधानी ने देवीपुरा-सौंड़ सड़क के किलोमीटर 13 से बधानी गांव को जोड़ने की मांग रखी। डीएम ने ग्राम पंचायत बांसी में पेयजल समस्या, जलना व गोतियां तोक, छड़ा तोक अड़िया में राज्य सेक्टर में पेयजल योजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा सिंचाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि संबंधी मुद्दे शिविर में छाए रहे।
विज्ञापन


 डीएम रावत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। विधायक आर्या ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही है। गांवों का चहुंमुखी विकास सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, एसडीएम अशोक जोशी, तहसीलदार केजी पंत, बीडीओ तारा ह्यांकी, जिपं सदस्य महेंद्र चौधरी, क्षेपं सदस्य प्रभा पांडे, पदम सिह, खष्टी देवी, विपिन भट्ट, सरिता भट्ट, नवीन नैनवाल, हेम नैनवाल, वीरेंद्र सिंह, दया किशन नैनवाल, गोपाल तिवारी, महेंद्र सिह अधिकारी, नवीन तिवारी आदि थे।


राउमावि बाधनी में स्कूल की छत टपकने की शिकायत पर डीएम रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों की पुताई पर फिजूलखर्ची कर रहा है। उन्होंने स्कूलों में पुताई व रंग रोगन नहीं करने के निर्देश दिए और कहा कि पुताई के बजट से स्कूलों के लीकेज बंद कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed