{"_id":"5d9f87888ebc3e014232816a","slug":"divyang-wife-beaten-and-expelled-from-home-ramnagar-news-hld3599329179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग पत्नी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रामनगर (नैनीताल)। खताड़ी निवासी एक दिव्यांग महिला ने अपने पति एवं ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिली दिव्यांग महिला ने बताया कि उसका विवाह धौलपुर जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक से वर्ष 2005 में हुआ था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराली एवं पति उसके साथ मारपीट करने लगे। कुछ दिन पहले पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और बीस हजार लाने को कहा। इसके बाद वह रामनगर अपने घर आ गई, लेकिन बाद में घर की माली स्थिति खराब होने की वजह से वह बिना पैसे लिए ही अपने दिव्यांग भाई के साथ ससुराल चली गई, जहां उसके पति ने उसे और उसके दिव्यांग को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वह दोनों किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले। अमिता लोहनी ने मुरादाबाद जिले के एसएसपी से बात की तो उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन