फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dividers on city roads are making travel difficult.

Nainital News: शहर की सड़कों के डिवाइडर सफर बना रहे मुश्किल

Mon, 26 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dividers on city roads are making travel difficult.
हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर बने डिवाइडरों की बदहाली वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही है। कहीं डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं सुरक्षा के लिए जरूरी रेडियम साइन गायब हैं। कई जगह स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से रात के अंधेरे में डिवाइडर नजर नहीं आते। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही और डिवाइडरों पर वाहनों के चढ़ने से इनकी हालत और खराब हो रही है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के टकराने से हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


---
केस-एक
बरेली रोड पर उजालानगर के पास कट के बाद शुरू होने वाला डिवाइडर शुरुआत में ही जीर्णशीर्ण पड़ा है। तेजी से निकलने के चक्कर में दोपहिया वाहन चालक इससे टकराकर चोटिल होते हैं। रात में भारी वाहनों के कट मारने से डिवाइडरों की यह हालत हो गई है।
विज्ञापन

---
केस-दो
टीपीनगर-तीनपानी मार्ग चौराहे के पास भी हाइडिल के बिजलीघर को मुड़ने वाली सड़क पर लगे डिवाइडर बिना रेडियम के हैं। बरेली रोड और रामपुर रोड से निकलने वाले भारी वाहनों की यहां रेलमपेल रहती है। ऐसे में रात के समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस-तीन
मंडी बरेली रोड से टीपीनगर बाईपास की शुरुआत में पांच-छह फुट चौड़ा डिवाइडर बनाया गया था लेकिन यहां निजी वाहनों का अड्डा बन गया है। रात के समय भीड़भाड़ होने पर लोग डिवाइडर पर ही वाहन दौड़ाते नजर आते हैं जिससे यह क्षतिग्रस्त हो गया।
---
केस-चार
रामपुर रोड पर देवलचौड़ से लेकर प्रेस कार्यालय के पास तक डिवाइडर बनाए गए हैं। ये डिवाइडर शुरुआत में ही क्षतिग्रस्त है। रात के समय डिवाइडर पर रेडियम साइन नजर न आने से हादसे का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी तो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से होती है।

कोट-
---
लोनिवि के स्टेट हाईवे और शहर की सडकों के डिवाइडरों की मरम्मत कराने के साथ ही रंगाई-पुताई कराई जानी है। जल्द यह काम शुरू कर दिया जाएगा। कालाढूंगी रोड और बरेली रोड चौड़ीकरण का काम कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए कर रही है। वहां के डिवाइडरों पर वहीं काम करेंगे। - प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि

--
रामपुर रोड पर लगभग काम पूरा कर लिया गया है, मेंटेनेंस कार्य के लिए उनके पास अब बजट नहीं है, लोनिवि को उसकी सड़क हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ काम बचे हैं, उन्हें नियमों के अनुसार पूरा कराया जा रहा है। - आकाशदीप भट्ट, परियोजना प्रबंधक, ब्रिडकुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed