फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Disturbance in Jan Aushadhi centers, expiry drugs got mixed

जन औषधि केंद्रों में गड़बड़ी, एक्सपायरी दवाओं का मिला जखीरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Disturbance in Jan Aushadhi centers, expiry drugs got mixed
ayushman bharat
नैनीताल। समअकी ओर से कराई गई जांच में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में व्याप्त अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद डीएम और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सविन बंसल ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने शासन को पत्र भेजकर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिले में संचालित सभी जन औषधि केंद्रों का स्पेशल आडिट कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

डीएम बंसल ने बताया कि काफी समय से बीडी पांडे अस्पताल में संचालित जनऔषधि केंद्र में दवाएं न मिलने और केंद्र में अनियमितताएं होेने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि पुष्टि के लिए सीएमओ को टीम गठित कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर शिकायतों की जांच कराई। जांच टीम ने पांच अगस्त को बीडी पांडे अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां कई अनियमितताएं मिलीं। साथ ही बताया कि रेडक्रास सोसाइटी की ओर से जिले में सीएचसी बेतालघाट, बीडी पांडे पुरुष चिकित्सालय नैनीताल, एसटीएच हल्द्वानी, बेस अस्पताल और महिला अस्पताल हल्द्वानी एवं संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में जन औषधि केंद्र चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

बीडी पांडे जनऔषधि केंद्र में मानकों का पूर्णरूप से पालन न करने के साथ ही निरीक्षण के समय गंभीर अनियमितताएं मिलने पर जांच टीम ने डीएम से जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण और विशेष ऑडिट करने के साथ ही फर्म के लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने के लिए लिखा है। इसके बाद डीएम ने जांच टीम की संस्तुति पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित समस्त प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का स्पेशल ऑडिट कराने की प्रबल संस्तुति सचिव वित्त (ऑडिट प्रकोष्ट) देहरादून से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तय तिथि के एक दिन बाद अभिलेख प्रस्तुत किए
नैनीताल। डीएम ने कहा कि जांच टीम ने फर्म के प्रोपराइटर आरएन प्रजापति को प्रति उत्तर देने के लिए तीन दिन का समय दिया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। बताया कि 13 अगस्त को पुन: जांच टीम ने प्रोपराइटर को कार्यालय में उपस्थित होकर अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। 14 अगस्त को प्रजापति ने कार्यालय में अभिलेख प्रस्तुत किए। डीएम ने बताया कि अभिलेखों में घोर अनियमितताएं मिलीं। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री औषधि केंद्र के लाइसेंस पर अंकित फार्मसिस्ट पहली अप्रैल 2019 से अवकाश पर है और फर्म में कार्यरत अन्य फार्मसिस्टों का नाम लाइसेंस में अंकित नहीं मिला। उन्होंने औषधि विभाग को अन्य फार्मसिस्टों का लाइसेंस पर नाम अंकित करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई।

-------------------
औषधि क्रय के लिए निर्धारित प्रारूप/मानक नहीं
नैनीताल। डीएम ने कहा कि प्रजापति ने बताया कि औषधि क्रय के लिए उनके पास कोई निर्धारित प्रारूप/मानक नहीं है। बताया कि जनऔषधि केंद्र में एक्सपायरी औषधियों का भंडार मिला। एक्सपायरी दवाओं को वापस करने संबंधी कोई कार्यवाही नहीं की गई। औषधि क्रय-विक्रय संबंधित रिकार्ड कंप्यूटर में रखे जाते है परंतु ऑनलाइन कनेक्टिविटी नहीं होने पर प्रजापति की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था, पत्रावली, रजिस्टर नहीं बनाया था। इसके अलावा कई अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed