{"_id":"60ef39f68ebc3e0a3528675d","slug":"dispute-between-politicians-of-the-same-party-kitchha-news-hld4311935167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बैठक में दो बेहड़ समर्थकों व पनेरु में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बैठक में दो बेहड़ समर्थकों व पनेरु में नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ की दावेदारी के चलते अन्य दावेदारों में उपजी नाराजगी में अब टकराव की नौबत आ गयी है। आगामी चुनाव में भाजपा से भिड़ने की रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक में कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु के समर्थकों में आपस में जमकर नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि हाथापाई तक नौबत आ गई थी।
बुधवार को कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल के कोऑर्डिनेटर अभिजीत प्रताप सिंह, विधान सभा प्रभारी सुहेल सिद्दीकी, किच्छा और रुद्रपुर विधान सभा के पर्यवेक्षक जितेंद्र शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने की रणनीति बनाने के लिए रुद्रपुर रोड पर स्थित अग्रसेन भवन में एक बैठक आयोजित की थी। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, पुष्कर राज जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, सुरेश पपनेज, गणेश उपाध्याय समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेसियों को आमंत्रित किया गया था। बताया जा रहा है कि हंगामा उस समय हो गया जब बैठक को संबोधित करते हुए जब हरीश पनेरु ने बेहड़ के रुद्रपुर से आकर राजनीति करने की बात पर कुछ टिप्पणी की तो बेहड़ के समर्थक भड़क उठे और विरोध जताया।
यहां पर बेहड़ समर्थक केवल हुड़िया और पनेरु में जमकर नोकझोंक हुई। इससे पहले कि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। पूरे मामले की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भी दी गयी है। बताया जा रहा कि हंगामे से पर्यवेक्षक भी असहज हो गए। पूर्व में कई दावेदार बेहड़ को बाहरी कह चुके है। इसको लेकर बेहड़ और दूसरे टिकट के दावेदारों के समर्थकों में मनमुटाव चल रहा है। पुरा मामला क्षेत्र के साथ ही कांग्रेस में चर्चा का विषय बना हुआ है। बैठक का संचालन संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी ने किया। यहां पर चंदन पांडे, गोल्डी मुंजाल, परमजीत सिंह, दीप हंसपाल, अक्षय बाबा, फजील खान आदि थे।
विज्ञापन
बेहड़ बोले, कुछ नहीं कहना
किच्छा। अग्रसेन भवन में हुई नोकझोंक के बारे में जब पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ से बात की तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहते। (संवाद)
पनेरु ने फोन नहीं उठाया
किच्छा। कांग्रेस के हरीश पनेरु से इस विषय पर बात करने के लिये दर्जनों फोन किए गए लेकिन उन्होंने फोन पर बात नहीं की।
हाईकमान जिसे टिकट देगा उसे जिताकर भेजेंगे
किच्छा। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने कहा है कि कांग्रेस एक परिवार है। पार्टी हाईकमान जिस पदाधिकारी को अपना उम्मीदवार घोषित करेगा उसे पूरे तन मन के साथ चुनाव लड़वाकर जिताया जाएगा।
कांग्रेसियों को एकमंच पर लाएंगे
किच्छा। कांग्रेस आईटीसेल के कोऑर्डिनेटर अभिजीत प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों का आपसी मनमुटाव था। कुछ विवाद हुआ जो निपट गया। उन्होंने बताया कि हाईकमान को सारी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। हम ऐसी रणनीति तैयार करेंगे कि पार्टी का हर सदस्य एक मंच पर आकर कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताए।