फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Discussions intensified when BJP reached state president's police

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर पुलिस पहुंची तो चर्चाएं जोर पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Discussions intensified when BJP reached state president's police
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के कोरोनाग्रस्त होने की खबर के दूसरे दिन ही पुलिस फोर्स भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के आवास पर पहुंची तो फसाना बन गया। हालांकि विधायक के बेटे और प्रतिनिधि विकास भगत और सीओ शांतनु पाराशर ने स्पष्ट किया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस बुलाई गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बंशीधर भगत से मुलाकात करने के लिए हर रोज लोग आते हैं। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि लोग अपनी गाड़ियां भी परिसर के अंदर ले जाते हैं। परिसर में बच्चे गाड़ियों को छूने लगते हैं। किसी बच्चे को भी संक्रमण हो सकता है। विकास के अनुसार उन्होंने सीओ शांतनु पाराशर को कॉल कर पुलिस फोर्स लगाने का अनुरोध किया था ताकि वाहनों को परिसर से दूर खड़ा कराया जा सके। इधर, सोमवार दोपहर पुलिस फोर्स पहुंची तो अफवाह फैली कि किसी को क्वारंटीन किया जा सकता है। हालांकि विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि यहां किसी को संक्रमण नहीं है और न ही किसी को क्वारंटीन किया गया है। पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आई थी। सीओ का भी कहना था कि पुलिस लोगों को जागरूक कराने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed