फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Disaster caused due to jam in Ranibagh

रानीबाग में जाम लगने से हुई आफत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Disaster caused due to jam in Ranibagh
हल्द्वानी। भीमताल मार्ग के पुल और नैनीताल मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के चलते पर्यटकों के वाहन रानीबाग में एक लेन में रेंगते हुए नजर आए। पुलिस चेकिंग के चलते काठगोदाम सहित अन्य जगह वाहनों की कतारें लग गई। इधर शहर में वाहनों के नहीं आने से आवागमन की स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर पुलिस ने एमबीआर बैरियर चोरगलिया, बेलबाबा बैरियर, टीपीनगर, सुभाष नगर बैरियर, मालधन बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, क्वारब बैरियर भवाली, धानाचूली बैंड मुक्तेश्वर में चेकिंग अभियान चलाया। टांडा बैरियर, बेलबाबा मंदिर, काठगोदाम मेें चेकिंग के चलते वाहनों की कतारें लग गईं। जिले में 1428 वाहनों से आए 8022 लोगों की पुलिस ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की। इनमें 1062 वाहनों से आए 7052 पर्यटकों को नैनीताल घूमने के लिए पुलिस ने इजाजत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट नहीं कराने वाले 366 वाहनों से आए 1428 पर्यटकों को जिले की सीमा से बाहर कर दिया। काठगोदाम में दोपहिया वाहन सवारों से भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन रेलवे स्टेशन या रोडवेज के आसपास किसी अधिकारी ने यात्रियों से पूछताछ नहीं किया। इधर शहर में बाजार के बंदी का दिन होने के कारण और वाहनों के नहीं आने से यातायात सामान्य दिनों की तरह चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed