फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dirty water coming from the tapes in the Mars halt area

मंगल पड़ाव इलाके में नलों से आ रहा गंदा पानी

Sun, 03 Mar 2019 02:11 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: naveen chandra joshi Updated Sun, 03 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dirty water coming from the tapes in the Mars halt area
गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

मंगल पड़ाव क्षेत्र में शनिवार को दूषित और बदबू युक्त पेयजल की सप्लाई होने से लोग परेशान रहे। लोगों ने तत्काल जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत की। देर शाम तक विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने पर लोगों ने दूषित पेयजल की फोटो और वीडियो पुलिस को सौंपी। दूषित पेयजल की सप्लाई से गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। 

विज्ञापन


मंगल पड़ाव क्षेत्र के पांडे गार्डन में करीब 25-30 परिवार रहते हैं। इन सभी परिवारों के यहां शनिवार को दूषित पेयजल की सप्लाई हुई। तेज सिंह भंडारी ने बताया सुबह नलों को खोलते ही मटमैले रंग का पानी आने लगा। आसपास के घरों में इसी तरह के पानी की सप्लाई हो रही थी। पानी से सीवर की तरह की बदबू आ रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि  आसपास सीवर की लीकेज पेयजल लाइन में हो गई है जिस वजह से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। 
विज्ञापन


अफसर बोले
हल्द्वानी। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि विभागीय कर्मचारी को भेजकर पता लगाया जाएगा। बिना जानकारी के कुछ कहना संभव नहीं है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी ने बताया कि वह मामले का पता लगा रहे हैं। आशंका है कि कहीं लाइन लीकेज होने से मिट्टी आदि पेयजल लाइन में घुस गई है। रविवार को लाइन की मरम्मत कर स्वच्छ पेयजल की सप्लाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed