फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DIG Sir, tighten the screws on drug dealers

डीआईजी साहब, नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
DIG Sir, tighten the screws on drug dealers
लालकुआं कोतवाली में जन संवाद कार्यक्रम के तहत फरियादियों की समस्या सुनते डीआईजी जगतराम जोशी। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। थाना दिवस पर डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कोतवाली पुलिस को चौकियों में फरियाद लेकर आने वालों लोगों का सम्मान करने का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने ट्रैफिक अव्यवस्था, नशे के सौदागरों और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीआईजी ने थाना दिवस पर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की कॉलोनियों, चौराहों और स्कूलों के सामने सीसीटीवी लगाने के लिए सेंचुरी पेपर मिल के अलावा सांसद और विधायक निधि की मदद ली जाएगी। जो भी वाहन अवैध खनन में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाली उपनिरीक्षक माया बिष्ट के परिवार को अब तक पुलिस महकमे ने मदद नहीं दी है।
विज्ञापन

वही ट्रांसपोर्ट यूनियन के नेता गुरनाम सिंह रिंटू, हनीफ अहमद, जीवन कबड्वाल ने कहा कि पुलिस यहां से गुजरने वाले वाहनों का जबरन चालान कर रही है। इस दौरान बिंदुखत्ता एवं हल्दूचौड़ क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से डीआईजी को अवगत कराया। ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने क्षेत्र में शराबियों-जुआरियों का मजमा लगने की बात कही। कार्यक्रम में सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीवान बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती आदि रहे। संचालन खुशाल सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed