{"_id":"5da0e88c8ebc3e015255a6f5","slug":"dig-office-sweeper-killed-by-train-haldwani-news-hld3600578190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी आफिस के सफाईकर्मी ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी आफिस के सफाईकर्मी ने ट्रेन से कटकर जान दी
विज्ञापन
हल्द्वानी रेल से कटकर मरे व्यक्ति लालाराम का फाइल फोटो। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीआईजी आफिस के सफाईकर्मी का शव राजपुरा स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह मिला। पुलिस की जांच से पता चला है कि कैंसर से परेशान सफाईकर्मी ने रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से इलाज कराने के बावजूद हालत ठीक नहीं होने पर वह तनावग्रस्त था।
नैनीताल के तल्लीताल बाजार निवासी लालाराम (51) डीआईजी आफिस में सफाई कर्मचारी था। दो दिन पहले कैंसर का बरेली से इलाज कराने के बाद लालाराम राजपुरा निवासी अपने छोटे भाई राजेश भारती के घर पहुंचा। शुक्रवार सुबह परिजनों को बगैर बताए वह घर से निकला और राजपुरा के सामने रेलवे ट्रैक पर रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई। लालाराम के घर से अचानक गायब होने पर छोटे भाई का परिवार उसे ढूंढने लगा। इस बीच सूचना मिलने पर परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। भाई से पूछताछ में पता चला कि लालाराम ने छह माह पहले ही कार्यालय से इलाज कराने के लिए अवकाश लिया था। उसने दिल्ली सहित कई स्थानों पर इलाज कराया, लेकिन कैंसर से उसे राहत नहीं मिल रही थी। उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
-----------
तलाशी में मिले 200 रुपये
चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सफाईकर्मी की तलाशी लेने पर उसके पास सिर्फ 200 रुपये मिले। पुलिस ने पैसे उसके छोटे भाई राजेश को सौंप दिए। लाला राम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।