फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diarrhea cases begin to rise as the heat intensifies.

Nainital News: गर्मी बढ़ते ही बढ़ने लगे डायरिया के मामले

Fri, 05 Jun 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea cases begin to rise as the heat intensifies.
नैनीताल। बढ़ती गर्मी के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। बीडी पांडे अस्पताल में इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना 20 से 25 मरीज उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि गर्मी के मौसम में दूषित पानी, बासी भोजन और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से डायरिया के मामले बढ़ जाते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है, क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। उन्होंने बताया कि करीब 10 मरीजों को हालत गंभीर होने पर रोजाना भर्ती करना पड़ रहा है। बार-बार पतले दस्त, उल्टी, पेट में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना और तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। डॉ. दुग्ताल ने लोगों से स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं घर का बना भोजन खाने तथा खुले और कटे हुए फल व खाद्य पदार्थों से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत कई बीमारियों से बचा सकती है। फास्ट फूड का सेवन कम करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed